नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ट्रैफिक जवानों को सेफ्टी जैकेट और इको फ्रेंडली वाटर बोतल का वितरण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ट्रैफिक जवानों को सेफ्टी जैकेट और इको फ्रेंडली वाटर बोतल का वितरण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- अनादि पांडेय

रात्रि ड्यूटी में सुरक्षा और गर्मी से बचाव के लिए पुलिस को मिला सहयोग

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने में जुटे ट्रैफिक पुलिस जवानों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आज रायपुर आटो डीलर एसोसिएशन के सहयोग से 200 नग सेफ्टी जैकेट एवं 220 नग इको फ्रेंडली वाटर बोतल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर  संजीव शुक्ला ने ट्रैफिक जवानों को रात्रि ड्यूटी के दौरान सुरक्षा प्रदान करने हेतु सेफ्टी जैकेट वितरित किए।

इन जैकेटों में विशेष रेडियम टेप का उपयोग किया गया है, जो रात के समय लगभग 100 मीटर दूरी से भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सकेगा।
कार्यक्रम में बताया गया कि ये सेफ्टी जैकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उपयोग किए जाते हैं और जर्मनी एवं सऊदी अरब की पुलिस भी इसी प्रकार के सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करती है।

इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए विश्व गीता इस्पात के सहयोग से ट्रैफिक जवानों को इको फ्रेंडली वाटर बोतल प्रदान की गई, जिससे ड्यूटी के दौरान उन्हें ठंडा पानी उपलब्ध हो सके और डिहाइड्रेशन से बचाव किया जा सके।


पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि ट्रैफिक पुलिस के जवान दिन-रात कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं देते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह उपकरण न केवल जवानों की सुरक्षा बढ़ाएंगे बल्कि कार्यक्षमता को भी मजबूत करेंगे।


कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (यातायात) विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दौलत राम पोर्ते सहित यातायात पुलिस के कई अधिकारी उपस्थित रहे। रायपुर आटो डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र भसीन, विश्व गीता इस्पात के सुधीर सुल्तानिया सहित कई उद्योग प्रतिनिधियों ने भी इस पहल में सहयोग किया।
अधिकारियों ने ट्रैफिक जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें पूरी ऊर्जा और सतर्कता के साथ यातायात व्यवस्था संभालने के लिए प्रेरित किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now