गोबरानवापारा में रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन जब्त एवं सील
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
मुख्यमंत्री के निर्देश पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, अवैध भंडारण पर कड़ी निगरानी
रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत रायपुर जिले के गोबरानवापारा क्षेत्र में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान दो पोकलेन मशीनों को मौके पर ही जब्त कर सील कर दिया गया।

खनिज विभाग के उप संचालक राजेश मालवे ने बताया कि जिले में रेत के अवैध उत्खनन की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर विभागीय अमला सतत गश्त कर रहा है और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में ग्राम नवागांव, जौंदा, जौंदी एवं डगनिया क्षेत्रों में महानदी से रेत लाकर बिना वैध अनुमति के अवैध भंडारण किए जाने की पुष्टि हुई।

जांच में श्री अनिल कुमार साहू, गोविंद साहू, ईश्वर पटेल, प्रताप सेन, त्रिलोकी साहू, अजय साहू एवं मनीष ठाकुर द्वारा रेत का अवैध भंडारण किया जाना पाया गया। इस पर छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत संपूर्ण अवैध रेत को जब्त कर संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है।

इसी दौरान सहायक खनि अधिकारी एवं खनि निरीक्षकों की जांच में ग्राम लखना रेत खदान में स्वीकृत सीमा से बाहर एवं पर्यावरणीय शर्तों का उल्लंघन करते हुए दो चेन माउंटेड पोकलेन मशीनों से अवैध उत्खनन किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों मशीनों को मौके पर ही जब्त कर सीलबंद किया गया तथा अवैध उत्खनन कार्य तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी एसडीएम एवं खनिज अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध खनन गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें और सूचना मिलते ही सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






