बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना सेवा और खुशियों का माध्यम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
‘प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ’ के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग मना रहे जन्मदिन
रायपुर ACGN:- जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि यह समाज सेवा और बच्चों के बीच खुशियाँ बाँटने का एक प्रेरणादायक माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत यह पहल लगातार विस्तार ले रही है।


इस अभियान के अंतर्गत शासकीय कर्मचारी अपने जन्मदिन को आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ मनाकर उन्हें खुशी और पौष्टिक आहार प्रदान कर रहे हैं, जिससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिल रही है और सामाजिक सहभागिता भी मजबूत हो रही है।

इसी क्रम में व्यायाम शिक्षक लोकेश्वर साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-09, मंदिरहसौद में बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। वहीं एएनएम (आरएचओ) पद्मिनी यदु ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-03, निसदा में बच्चों के साथ केक काटकर, फल एवं पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष और यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने भी इस खुशी के अवसर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस पहल से न केवल बच्चों को पोषण मिला बल्कि उन्हें अपनापन और खुशी का अनुभव भी प्राप्त हुआ।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






