नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहर में ई-रिक्शा पंजीयन अभियान प्रारंभ, 15 दिनों तक चलेगा विशेष अभियान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शहर में ई-रिक्शा पंजीयन अभियान प्रारंभ, 15 दिनों तक चलेगा विशेष अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:-

यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सभी ई-रिक्शा एवं ऑटो का अनिवार्य पंजीयन

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से ई-रिक्शा पंजीयन अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया, जिसमें शहर में संचालित सभी ई-रिक्शा एवं ऑटो वाहनों का अनिवार्य पंजीयन किया जाएगा।


यह विशेष अभियान 20 मई से 5 जून 2026 तक कुल 15 दिनों तक चलाया जाएगा। इस दौरान सभी ई-रिक्शा चालकों को जनहित फाउंडेशन के सहयोग से तैयार किए गए क्यूआर कोड और लिंक के माध्यम से अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन के दौरान चालक को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन नंबर और आरसी की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करनी होगी, जिससे पुलिस के पास सभी वाहनों का पूर्ण डेटाबेस उपलब्ध रहेगा।


इस व्यवस्था का उद्देश्य शहर में ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करना, वाहनों की वास्तविक संख्या का रिकॉर्ड तैयार करना तथा कानून व्यवस्था और अपराध संबंधी मामलों में त्वरित पहचान और कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इसके अलावा किसी यात्री का सामान ई-रिक्शा में छूट जाने की स्थिति में चालक की जानकारी तुरंत उपलब्ध होने से उसे वापस दिलाने में भी मदद मिलेगी।
अधिकारियों ने बताया कि 5 जून के बाद बिना पंजीयन के संचालित होने वाले ई-रिक्शा वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और विशेष अभियान चलाया जाएगा।


इस अवसर पर यातायात पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला, सहायक पुलिस आयुक्त सीमा अहिरवार, सतीश ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों ने ई-रिक्शा चालक संघ के साथ बैठक कर अभियान की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पंजीयन प्रक्रिया समझाई गई और सभी चालकों से 5 जून तक अनिवार्य रूप से पंजीयन पूर्ण करने की अपील की गई।
ई-रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष सुरेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में चालक इस बैठक में उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now