खमतराई में प्राणघातक हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, चाकूबाजी में युवक घायल
रायपुर ACGN:- रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत आरव्हीएच कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए हिंसक विवाद और प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 18 मई 2026 की शाम लगभग 5:30 बजे की बताई जा रही है, जब दोनों पक्षों के बीच विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।
पुलिस के अनुसार पहले पक्ष के प्रार्थी अनिकेत डोंगरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी आयुष ठाकुर एवं पीयूष ठाकुर के बीच बालाजी चौक के पास विवाद चल रहा था। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे जीवन बघेल पर आयुष ठाकुर ने धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके सीने और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं। वहीं पीयूष ठाकुर द्वारा हाथ-मुक्कों से मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है। इस रिपोर्ट के आधार पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 355/2026 दर्ज किया गया।

वहीं दूसरे पक्ष के प्रार्थी अमन ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई आयुष ठाकुर पर जीवन बघेल और मुकेश डोंगरे द्वारा गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसके माथे, सिर और पीठ में चोटें आईं। इस रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 356/2026 एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में पुलिस ने दोनों पक्षों की जांच कर आरोपियों को चिन्हित किया।
जांच के दौरान पीयूष ठाकुर, जीवन बघेल और मुकेश डोंगरे को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक एक्टिवा वाहन और धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में पीयूष ठाकुर (19 वर्ष), जीवन बघेल (23 वर्ष) और मुकेश डोंगरे (24 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी रायपुर के खमतराई एवं डब्ल्यूआरएस कॉलोनी क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि शहर में गुंडागर्दी, चाकूबाजी और आपराधिक घटनाओं पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






