नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अघोषित बिजली कटौती से तप रहा बलांगीर, लोगों में भारी आक्रोश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अघोषित बिजली कटौती से तप रहा बलांगीर, लोगों में भारी आक्रोश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- पवन अग्रवाल

भीषण गर्मी में 10–12 बार पावर कट से जनजीवन अस्त-व्यस्त

बलांगीर ACGN:- भीषण गर्मी के बीच बलांगीर शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। स्थिति यह है कि शहर में प्रतिदिन 10 से 12 बार तक बिजली गुल होने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे लोग परेशान और आक्रोशित हो उठे हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली क्यों और कब काटी जा रही है, इस बारे में विभाग की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। विभागीय कार्यालय में संपर्क करने पर केवल “काम चल रहा है, जल्द बिजली आ जाएगी” जैसे जवाब मिलने से लोगों की नाराजगी और बढ़ गई है।


भीषण गर्मी के इस मौसम में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों का धैर्य टूटने लगा है। राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री तथा पाटणागढ़ विधायक  कनक वर्धन सिंह देव द्वारा गर्मी के दिनों में अनावश्यक बिजली कटौती न करने और बकाया बिल के कारण कनेक्शन न काटने के निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके इस वर्ष बिजली आपूर्ति में लगातार बाधा देखी जा रही है।


मंगलवार को भी स्थिति बेहद खराब रही, सुबह से लेकर शाम तक कई बार बिजली कटौती हुई। शाम 6 बजे से गुल हुई बिजली रात 9 बजे तक बहाल नहीं हो सकी, जिससे घरों में अंधेरा और गर्मी से लोग बेहाल हो गए।
बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के अनुसार ग्रिड में तकनीकी कार्य चलने के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है और व्यवस्था सामान्य होने में समय लग सकता है।


इधर लगातार बढ़ती गर्मी और बार-बार बिजली कटौती के कारण लोग घरों में भी चैन से नहीं रह पा रहे हैं। रात के समय भी अघोषित कटौती से नींद प्रभावित हो रही है और शहर में जन असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। आम लोगों का कहना है कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की स्थिति बन सकती है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now