नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर बरसे कांग्रेसी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर बरसे कांग्रेसी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:-

शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक दिवसीय प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल से लेकर सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा

मुंगेली ACGN:- लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि और सर्राफा बाजार में उत्पन्न संकट को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष Deepak Gupta के नेतृत्व में आयोजित इस एक दिवसीय प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमजन शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “महंगाई हटाओ  जनता बचाओ”, “भाजपा की जनविरोधी नीतियों का होगा पुरजोर विरोध” और “कांग्रेस का हाथ  जनता के साथ” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई ने आम जनता, गरीब, किसान, व्यापारी और मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री, सोना-चांदी और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों की कमर तोड़ दी है। सर्राफा बाजार में बढ़ती कीमतों से व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है।
सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज बनकर अन्याय, शोषण और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करती रही है और आगे भी सड़क से सदन तक यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के हितों की रक्षा के लिए एकजुट हैं और महंगाई के खिलाफ आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व विधायक चंद्रभान बारामते, किसान कांग्रेस महासचिव आत्मा सिंह छतरी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, सेवादल अध्यक्ष दिलीप बंजारा, छाया विधायक संजीत बनर्जी, हेमेंद्र गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष अरविंद वैष्णव, पार्षद राजेश छेदईया, जिला युवा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत भास्कर, जिला पंचायत सदस्य जीतू श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा ठाकुर श्री ठाकुर, आरिफ खोखर, जलेश यादव, सूरज मंगलानी, प्रभु मल्लाह, संजय चंदेल, रामकिशोर देवांगन, सूरज यादव, जय सोनी, दादू माला, रिजु राज सोनी, सागर सोनी, काकू पठान, विष्णु खंडेल, उर्मिला यादव, अनीता विश्वकर्मा, मंजू शर्मा, पिनाक डहरिया, सजल यादव, राजा मानिक, अतुल सोनी, एहसान अली, अभिषेक यादव, टीपू खान, योगेश्वर सिंह, कमल जांगड़े, कौशल सिंह छतरी, अजय यादव, राजेंद्र यादव, साधना वर्मा, मुमताज अली, कृष्णकांत बंजारे, रमेश सिंह राजपूत, राजकुमार सोनी, नंद कुमार सोनी, अरुण सोनी, महेंद्र यादव, आकाश सोनकर, भवन यादव सहित अनेक कांग्रेस साथी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने तथा आम जनता को राहत देने की मांग की।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ (ACGN)।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now