नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनजाति गरिमा उत्सव अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनजाति गरिमा उत्सव अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

478 गांवों में चलेगा विशेष अभियान, योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर जोर

कोरबा ACGN:- जिले में जनजातीय विकास को गति देने के उद्देश्य से भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (आदि कर्मयोगी अभियान)” के तहत “जनजाति गरिमा उत्सव-जनभागीदारी अभियान” का आयोजन 18 से 25 मई 2026 तक किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित करना और अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच बनाना है।
इस वर्ष अभियान का थीम “सबसे दूर, सबसे पहले” निर्धारित किया गया है, जिसके तहत जिले के 478 ग्रामों का चयन किया गया है। इन गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर ने अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ सहित स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, कृषि और जनसंपर्क विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयनित 478 गांवों में सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार लाने का माध्यम है, इसलिए हर स्तर पर गंभीरता जरूरी है।
अभियान के तहत गांवों में संतृप्तिकरण शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, जनसुनवाई, जागरूकता कार्यक्रम, ट्रांसेक्ट वॉक तथा जनजाति गरिमा उत्सव आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सभी गतिविधियों की फोटो और वीडियो प्रतिदिन निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशासन ने इस अभियान को जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

प्रदीप मिश्रा (संपादक)
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now