नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओड़िशा भाजपा का फोकस 2036 के विजन पर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ओड़िशा भाजपा का फोकस 2036 के विजन पर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- ओड़िशा ब्यूरो स्वामी बिजया नंद जी महाराज

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन मजबूती और सुशासन को बताया विकसित ओड़िशा का मूल मंत्र

भुवनेश्वर ACGN:- आगामी पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को देखते हुए ओड़िशा भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती और सुशासन को लेकर अपनी रणनीति तेज कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने दो दिवसीय ओड़िशा दौरे के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कर संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले ओड़िशा दौरे में उन्होंने वर्ष 2036 तक “विकसित ओड़िशा” के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा निगमों और बोर्डों में नियुक्तियों को सुव्यवस्थित करने पर विशेष चर्चा की।


सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई भाजपा कोर कमेटी की बंद कमरे में हुई बैठक में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा, उपमुख्यमंत्री कनक बर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिडा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में सांसद प्रताप षडंगी, संबित पात्र, मंत्री सुरेश पुजारी, ओड़िशा भाजपा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर, सह-प्रभारी लता उसेंडी तथा संगठन महामंत्री मानस कुमार मोहंती भी शामिल रहे।


बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, पिछले दायित्वों की समीक्षा और आगामी चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि संगठन सुसज्जित और मजबूत रहेगा तो सरकार खुद मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से छोटी उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होने बल्कि हर स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करने का आह्वान किया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंत्रियों और बोर्ड-निगमों के पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को पारदर्शिता और प्रभावी तरीके से गांव-गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सुशासन तभी सफल माना जाएगा जब आम जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ जमीन स्तर पर दिखाई दे।


सूत्रों के अनुसार बैठक में अगले वर्ष होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए संभावित मंत्रिमंडल विस्तार तथा विभिन्न बोर्ड और निगमों में अध्यक्ष नियुक्तियों को शीघ्र पूरा करने को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिए कि आने वाले समय में संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर तेजी से फैसले लिए जाएंगे ताकि वर्ष 2036 तक विकसित ओड़िशा के लक्ष्य को मजबूती से आगे बढ़ाया जा सके।

प्रदीप मिश्रा (संपादक)
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now