नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिलाओं के जरिए गांवों तक पहुंचेगा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिलाओं के जरिए गांवों तक पहुंचेगा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

यूनिसेफ और MCCR ट्रस्ट के सहयोग से SHG सदस्यों को सिकल सेल, बाल मधुमेह और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की दी गई जानकारी

कोरबा, ACGN:- जिला स्वास्थ्य विभाग कोरबा द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से जिला पंचायत सभागार में स्व-सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए विशेष उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के माध्यम से गांव-गांव तक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पहुंचाना और समुदाय स्तर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में लगभग 65 स्व-सहायता समूह सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सिकल सेल रोग, बाल मधुमेह, जन्मजात हृदय रोग तथा बच्चों में गैर-संचारी बीमारियों की प्रारंभिक पहचान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है।
महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण, पोषण, एनीमिया नियंत्रण, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। प्रशिक्षण में बाल मधुमेह के प्रमुख लक्षण जैसे अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना और अचानक वजन कम होना जैसी समस्याओं को पहचानने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बताया गया कि स्व-सहायता समूह की महिलाएं गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का मजबूत माध्यम बन सकती हैं। महिलाएं गर्भवती माताओं और बच्चों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
कार्यक्रम में दिनेश नाग, सूर्या नारायण केसरी, पद्माकर शिंदे, बी आर रात्रे तथा अरविन्द भारती उपस्थित रहे।
यह कार्यशाला गजेंद्र सिंह के नेतृत्व और उनकी टीम तथा डी श्याम कुमार के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now