ईंधन बचत की पहल, रायपुर में वर्चुअल माध्यम से हुई समय सीमा की बैठक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
मुख्यमंत्री की मंशानुरूप अधिकारियों को वर्चुअल रूप से जोड़ा गया, कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी ही रहे भौतिक रूप से उपस्थित
रायपुर, ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार ईंधन के मितव्ययितापूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायपुर जिले में समय सीमा की बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। इस नई व्यवस्था के तहत जिले के अधिकांश अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए, जबकि केवल कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारियों की ही भौतिक उपस्थिति सुनिश्चित की गई।
रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर गौरव सिंह ने कहा कि वर्चुअल बैठक व्यवस्था से न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि अधिकारियों के समय का भी बेहतर उपयोग संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था शासन की कार्यशैली को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी और ब्लॉक स्तर पर भी वर्चुअल माध्यम को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता दोनों सुनिश्चित की जा सकती हैं।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की प्रगति, लंबित मामलों और आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


