नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 का शुभारंभ, आदिवासी विकास योजनाओं को मिलेगा नया विस्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 का शुभारंभ, आदिवासी विकास योजनाओं को मिलेगा नया विस्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

ग्राम भैंसबोड़ में आयोजित शिविर में कलेक्टर ने अधिकारियों को जनजातीय हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने दिए निर्देश

बालोद, ACGN:- जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 की शुरुआत हो गई है। सुशासन तिहार के अंतर्गत डौण्डी विकासखंड के ग्राम भैंसबोड़ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के अवसर पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने इस उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को जनजातीय समुदायों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उत्सव की कार्ययोजना, उद्देश्य एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए जनजातीय क्षेत्रों में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय सिंह कंवर ने बताया कि जिले में 18 मई से 25 मई तक आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान धरती आबा योजना अंतर्गत चयनित आदिवासी बहुल गांवों में विभिन्न जनहितकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदायों की गरिमा, संस्कृति, विरासत और उनके योगदान का सम्मान करना है, साथ ही केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव को जन-जन तक पहुंचाना भी है।
उन्होंने बताया कि ‘‘सबसे दूर, सबसे पहले’’ थीम पर आधारित इस अभियान में जनसुनवाई, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, लाभार्थी संतृप्ति, ट्रांसेक्ट वॉक एवं सेवा केंद्रों में विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के माध्यम से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, राज्य एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लुनिया, जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो, जनपद उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now