सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ भ्रामक पोस्ट डालना युवक को पड़ा महंगा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:-
शराब रेड कार्रवाई में बाधा डालने वाले युवक ने मानी गलती, एसएसपी ने दी सख्त चेतावनी
रायगढ़, ACGN:- थाना छाल क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम का विरोध कर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए विवादित पोस्ट हटाने और भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने की बात कही। मामले को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि पुलिस कार्यवाही में बाधा डालने और सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार थाना छाल पुलिस को ग्राम पंचायत छाल के महाराणा प्रताप चौक के पास रहने वाली एक महिला के खिलाफ अवैध शराब बिक्री की लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच और तस्दीक के लिए पुलिस टीम गवाहों के साथ संबंधित महिला के घर पहुंची और नियमानुसार शराब रेड कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद सूरज कमलवंशी नामक युवक पुलिस टीम का विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों से सर्च वारंट की मांग करने लगा और पूरी कार्रवाई में लगातार हस्तक्षेप करता रहा। युवक पुलिस की छवि सोशल मीडिया में खराब करने की बात कहता रहा और बाद में उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक पोस्ट भी साझा कर दिया। इसके बाद युवक शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा।
एसपी कार्यालय में अधिकारियों ने युवक को स्पष्ट रूप से बताया कि पुलिस को प्राप्त शिकायत और वैधानिक परिस्थितियों में पुलिस अधिकारी विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए बिना सर्च वारंट के भी अवैध शराब के मामलों में रेड कार्रवाई कर सकते हैं। अधिकारियों ने यह भी समझाया कि पुलिस कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करना तथा सोशल मीडिया पर गलत और भ्रमक जानकारी साझा करना दंडनीय अपराध है।
समझाइश के बाद युवक ने स्वीकार किया कि उसने फिल्मों में ऐसे दृश्य देखकर पुलिस से सर्च वारंट मांगने जैसी बात की थी, जो अनुचित था। युवक ने अपनी विवादित पोस्ट हटाने और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया।
एडिशनल एसपी रायगढ़
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करती है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाकर पुलिस की छवि खराब करने या वैधानिक कार्यवाही में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


