पेट्रोल-डीजल संकट और महंगाई को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
डीजल किल्लत, खाद संकट और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, किसानों और आम जनता की परेशानी उठाई
कोरबा ACGN :- बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की किल्लत, रसोई गैस और उर्वरक यूरिया खाद की कमी को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले और ब्लॉक स्तर पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के नेतृत्व में पावर हाउस रोड स्थित एसएस प्लाजा कॉम्प्लेक्स में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक जिला कोरबा में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत बेहद चिंताजनक स्थिति पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरबा की अर्थव्यवस्था कोयला परिवहन, राखड़ परिवहन, बिजली उत्पादन और औद्योगिक गतिविधियों पर आधारित है, जो पूरी तरह पेट्रोल और डीजल पर निर्भर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन लगातार पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हालात इसके विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं है, जबकि कुछ पंपों में चार पहिया वाहनों को पांच सौ रुपये और दो पहिया वाहनों को केवल सौ रुपये का पेट्रोल दिया जा रहा है। इसी कारण लोग अलग-अलग पंपों में लंबी लाइन लगाने को मजबूर हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि खेती-किसानी का समय शुरू हो चुका है और वर्तमान समय में खेती का अधिकांश कार्य ट्रैक्टरों से होता है, लेकिन डीजल की कमी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि किसान समय पर खेती कार्य नहीं कर पा रहे हैं जिससे आगामी फसल प्रभावित होने की आशंका है।

शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक खाद नहीं मिल पा रही है और ऊपर से डीजल संकट ने उनकी कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि यदि फसल उत्पादन कम हुआ तो आने वाले समय में महंगाई और अधिक बढ़ेगी। उन्होंने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को भी आम जनता के लिए बड़ा संकट बताया।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पीसीसी सचिव बीएन सिंह, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण कुर्रे, महिला अनुसूचित जाति अध्यक्ष पुष्पा पात्रे, ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू, राजेंद्र तिवारी, गोरेलाल यादव, बसंत चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, राजेंद्र सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री गिरधारी बरेठ, संतोष यादव, सुरेश पटेल, संजू अग्रवाल, मनहरण राठौर, डॉक्टर डीआर नेताम, पार्षद रवि सिंह चंदेल, सुकसागर निर्मलकर, बद्रीकिरण, मस्तुल कंवर, आंगन बाई महंत, शशि अग्रवाल, रवि खुंटे, राकेश देवांगन, हीरालाल यादव, डॉक्टर रामगोपाल यादव, रामगोपाल कंवर, नंद कुमार देवांगन, रोपा तिर्की, मनीष शर्मा, अमृत लाल कंवर, देव जायसवाल, विजय आदिले, रवि टोप्पो, पंचराम निराला, विजय आनंद, माधुरी ध्रुव, शांता मंडावे, टिंकी महंत, संगीता जांगड़े, आकाश प्रजापति, राजेश श्रीवास, गंगा श्रीवास, हरवेंद्र सिंह, मुस्लिम खान, समसुद्दीन, निजामद्दीन, तौफीक खान, विमलेश देवांगन, फरियाद अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


