जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान शुरू, दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सीधी पहुंच
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
18 से 25 मई तक चलेगा विशेष अभियान, जनसुनवाई और जनजागरूकता पर रहेगा जोर
रायपुर ACGN :- भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत ‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ थीम पर आधारित विशेष अभियान की शुरुआत कर दी गई है। मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। 18 मई से 25 मई 2026 तक चलने वाले इस अभियान को जनजातीय क्षेत्रों के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि जनजातीय गरिमा उत्सव प्रदेश के जनजातीय बसाहटों के शत प्रतिशत विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प में जनजातीय क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिस प्रकार मजबूत इमारत के लिए मजबूत नींव जरूरी होती है, उसी प्रकार विकसित भारत की कल्पना में जनजातीय गांवों का सर्वांगीण विकास आधार का काम करेगा।
उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आदि कर्मयोगी अभियान और सर्वेसेतु ऐप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। अब इस अभियान में भी प्रदेश को अग्रणी बनाते हुए मूल उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा और आयुक्त श्री डी. राहुल वेकंट के नेतृत्व में अभियान की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। अभियान के पहले दिन जिला स्तर पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान के उद्देश्यों और क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

इस अभियान के तहत प्रदेशभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जमीनी स्तर पर संपर्क अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, सेवा संतृप्ति और आदि सेवा केन्द्रों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होंगे। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का सूचीबद्ध कर त्वरित समाधान किया जाएगा तथा प्रतिदिन अभियान की गतिविधियों की जानकारी आदि प्रसारण पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

प्रदेश में पीएम जनमन योजना के तहत चयनित 1544 ग्रामों, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के 6691 ग्रामों और 7222 आदि सेवा केन्द्रों के माध्यम से विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र जनजातीय हितग्राही तक पहुंचे, इसके लिए गांव-गांव में पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और समस्याओं का मौके पर निराकरण भी किया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






