नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘सफारी’ में डीजल की सवारी, पुलिस की सायरन के आगे खेतों में उतर गए ‘यात्री’- पीछा करते-करते ओडिशा पुलिस को मिला खाली वाहन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘सफारी’ में डीजल की सवारी, पुलिस की सायरन के आगे खेतों में उतर गए ‘यात्री’- पीछा करते-करते ओडिशा पुलिस को मिला खाली वाहन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता संजय जेठवानी

रायगढ़/महापल्ली। डीजल चोरी की एक फिल्मी स्टाइल जैसी घटना में उस समय माहौल गरम हो गया जब ओडिशा पुलिस की पीछा कार्रवाई से घबराकर आरोपी अपनी टाटा सफारी वाहन छोड़कर खेतों में ‘अदृश्य’ हो गए। ओड़िशा के कनकतूरा से शुरू हुई यह कहानी ग्राम महापल्ली तक पहुंचते-पहुंचते पूरी तरह “भागम-भाग” में बदल गई।


जानकारी के अनुसार, ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र की पेट्रोलिंग टीम को डीजल चोरी की सूचना मिली थी। इसके बाद संदिग्ध बिना नंबर प्लेट टाटा सफारी वाहन का पीछा शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 6 लोग सवार थे, जो डीजल चोरी कर फरार हो रहे थे। पुलिस के पीछे लगते ही मानो पूरी ‘स्क्रिप्ट’ बदल गई और सफारी सड़क से ज्यादा खेतों की कहानी बन गई।


पीछा के दौरान आरोपियों ने पुलिस को रोकने के लिए न सिर्फ रास्ते में डीजल फेंकना शुरू किया, बल्कि पत्थर (पाना-पलास) फेंककर भी रफ्तार रोकने की कोशिश की। लेकिन पुलिस भी पीछे हटने के मूड में नहीं थी। लगातार पीछा जारी रहा और यह “रेस” आखिरकार महापल्ली के केनाल मार्ग पर आकर खत्म हुई।


यहां किस्मत ने भी आरोपियों का साथ छोड़ दिया, सफारी का टायर खराब हो गया। फिर क्या था, जो सफारी में बैठकर डीजल ‘सवारी’ कर रहे थे, वे उसी को बीच रास्ते में छोड़कर खेतों की ओर ऐसे भागे जैसे गाड़ी नहीं, जिम्मेदारी छोड़ रहे हों।


घटना के बाद ओडिशा पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधि को मौके पर बुलाकर पूरी जानकारी दी। वाहन की तलाशी में एक जर्किन डीजल बरामद होने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस ने सफारी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।


इस पूरी घटना ने सीमावर्ती इलाकों में डीजल चोरी और अवैध गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं लोग भी व्यंग्य कर रहे हैं कि “जहां सफारी खुद ही छोड़ दी जाए, वहां चोरी की रफ्तार कितनी तेज रही होगी।”

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now