सुशासन तिहार 2026 : सिवनी शिविर में 1430 आवेदन का निराकरण, श्रम कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का मौके पर लाभ वितरण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की मौजूदगी में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ, कलेक्टर ने की ईंधन बचत की अपील
रायपुर ACGN:- आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत सिवनी में सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली जहां कुल 1430 आवेदन प्राप्त हुए और बड़ी संख्या में मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया

शिविर का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया जिसमें आसपास के लगभग 20 गांवों से ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं इस अवसर पर कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनीं

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है और जनता की समस्याओं का समाधान सीधे गांव स्तर पर किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार आम जनता के लिए राहत और विश्वास का माध्यम बन रहा है

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के तहत लाभ वितरण भी किया गया जिसमें मनरेगा के जॉब कार्ड और चेक वितरण महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई अन्नप्राशन स्वच्छता किट वितरण नोनी सुरक्षा योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ शामिल रहे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी आयुष्मान कार्ड लर्निंग लाइसेंस और राजस्व विभाग द्वारा ऋण पुस्तिका वितरण किया गया

इसी दौरान कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने पेट्रोल और डीजल के मितव्ययी उपयोग की अपील करते हुए कहा कि ईंधन की बचत आर्थिक लाभ के साथ पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है उन्होंने लोगों से अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने और साझा परिवहन को अपनाने की अपील की

शिविर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत श्रीमती सरोज बाई धृतलहरे का श्रम कार्ड आवेदन मौके पर ही निराकृत कर दिया गया जिससे उन्हें तत्काल श्रम कार्ड प्रदान किया गया श्रीमती सरोज बाई ने बताया कि वह लंबे समय से श्रम कार्ड बनवाना चाह रही थीं लेकिन अब उन्हें शिविर के माध्यम से तुरंत लाभ मिला है
उन्होंने कहा कि इस कार्ड से उन्हें शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया
श्रम कार्ड पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड बैंक पासबुक आय प्रमाण पत्र आयु प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं साथ ही पंजीयन के लिए आवेदक की स्वयं उपस्थिति और लाइव फोटो अनिवार्य होता है

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल उपाध्यक्ष संदीप यदु नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन एसडीएम अभिलाषा पैकरा जनपद सीईओ अभिषेक बैनर्जी सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे
ग्रामीणों ने इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार 2026 वास्तव में आम जनता के लिए राहत और विश्वास का माध्यम बन रहा है जहां समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो रहा है
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






