लूट और वाहन चोरी का बड़ा खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
आमानाका और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में दो मामलों का पर्दाफाश, सोने की चैन चाकू और चोरी की बाइक बरामद
रायपुर ACGN:- रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने वेस्ट जोन में बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट और वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है जिसमें दो बालिग और चार अपचारी बालकों सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
पुलिस के अनुसार दिनांक 15 और 16 मई 2026 की दरमियानी रात प्रार्थी शुभम सेठिया जो रैपिडो बाइक चालक है उसे महोबा बाजार से एम्स अस्पताल रायपुर की बुकिंग के दौरान डूमर तालाब चौक के पास 5 से 6 अज्ञात लोगों ने घेर लिया और चाकू दिखाकर उसकी मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली इसके बाद आरोपियों ने उससे सोने की चैन एप्पल कंपनी का ब्लूटूथ और एक हजार रुपये नकद लूट लिए इसके बाद उसे डराकर एसबीआई एटीएम ले जाकर चार हजार रुपये और निकलवा लिए गए
इसी प्रकार दूसरे मामले में प्रार्थी की होंडा लीवो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BC 9166 जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये है 15 मई की रात घर के बाहर से चोरी हो गई थी सुबह वाहन गायब मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना आमानाका पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया पूछताछ में सभी ने दोनों घटनाओं को स्वीकार किया
गिरफ्तार आरोपियों में करण यादव उम्र 19 वर्ष निवासी दहीयान डूमर तालाब थाना आमानाका और धनेश्वर निर्मलकर उम्र 18 वर्ष निवासी डूमर तालाब थाना आमानाका शामिल हैं वहीं इनके साथ चार अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त दो धारदार चाकू सोने की चैन एप्पल ब्लूटूथ डिवाइस नगदी रकम और चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया है
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय और बाल न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है वहीं मामले में आगे की जांच जारी है
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






