मवेशी तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 आरोपी गिरफ्तार, 14 गाय और पिकअप जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
मुखबिर की सूचना पर रामानुजनगर पुलिस की दबिश, क्रूरता पूर्वक पशु परिवहन का खुलासा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
सूरजपुर ACGN:- जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी के मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 2 लाख रुपये कीमत की 14 गाय और परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त किया है
जिले के डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में 16 और 17 मई 2026 की दरम्यानी रात थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भुनेश्वरपुर में एक सफेद पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है
सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और एसडीओपी प्रेमनगर बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी इस दौरान कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए जबकि चार आरोपी मौके पर पकड़े गए जिनमें मोहम्मद मुस्तकीम उम्र 56 वर्ष ग्राम कैलाशपुर, अहिबरन उम्र 55 वर्ष ग्राम भुनेश्वरपुर, मुर्तजा शाह आलम उम्र 36 वर्ष और महबुब शाह उम्र 30 वर्ष निवासी साई टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर शामिल हैं
पुलिस जांच में सामने आया कि पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 02 बीक्यू 7718 में 7 गायों को लोड किया गया था और 7 गायों को बांधकर लोड करने की तैयारी की जा रही थी आरोपियों से जब पशुओं के परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए
पुलिस ने सभी 14 गायों और पिकअप वाहन को जब्त कर अपराध क्रमांक 147/26 दर्ज किया है मामला छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया है वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है
जब्त की गई गायों को ग्राम पंचायत भुनेश्वरपुर के सरपंच की देखरेख में सुरक्षित सुपुर्द किया गया है
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गंगासाय पैंकरा, एएसआई बिसुनदेव पैंकरा, मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक रामजतन सिंह, अनिल कुजूर, आरक्षक धनंजय साहू और राजेश नायक की अहम भूमिका रही
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






