नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तहसील कार्यालय में जमीन पर गिरे रिटायर्ड शिक्षक, अस्पताल ले जाते समय मौत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तहसील कार्यालय में जमीन पर गिरे रिटायर्ड शिक्षक, अस्पताल ले जाते समय मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- संजय जेठवानी

जमीन संबंधी कार्य के लिए पहुंचे थे तहसील दफ्तर, अचानक बिगड़ी तबीयत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तहसील कार्यालय पहुंचे एक रिटायर्ड शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वे जमीन संबंधी कार्य के सिलसिले में तहसील कार्यालय पहुंचे हुए थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और अधिकारियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कोतरा रोड थाना क्षेत्र के उच्चभिट्टी निवासी जवाहर लाल चौधरी (71) सेवानिवृत्त शिक्षक थे। सोमवार को वे अपने भूमि संबंधी कार्य के लिए रायगढ़ तहसील कार्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रजिस्ट्री ऑफिस के पास से गुजरते समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वे मौके पर ही गिर पड़े।
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने तत्काल सहायता उपलब्ध कराई और अपने वाहन से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी सांसें थम गईं।
घटना के बाद तहसील कार्यालय परिसर में शोक का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now