नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन आघात में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन आघात में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी
खरसिया, छाल और पुसौर में छापेमारी, 58 लीटर शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ 17 मई 2026/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 58 लीटर अवैध शराब जब्त की है तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


छाल थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम हाटी बाजार पारा के पीछे दबिश देकर चैन सिंह राठिया को पकड़ा, जिसके कब्जे से करीब 35 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
पुसौर थाना पुलिस ने तेतला रोड पर घेराबंदी कर स्कूटी से शराब परिवहन करते हुए रवि कर्ष को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 50 पौवा देशी शराब लगभग 9 लीटर तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई।


खरसिया चौकी पुलिस ने मंगल बाजार रोड पर कार्रवाई करते हुए भोलू चौहान को पकड़ा, जिसके पास से लगभग 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।


पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now