नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड्डू में बड़ी कार्रवाई, 1.5 एकड़ शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन का चला बुलडोजर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सड्डू में बड़ी कार्रवाई, 1.5 एकड़ शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन का चला बुलडोजर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले ने हटाया अवैध कब्जा, शासकीय भूमि को कराया सुरक्षित

रायपुर 17 मई 2026/ रायपुर जिले के ग्राम सड्डू में शासकीय घास भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1.5 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। यह कार्रवाई कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायपुर नंदकुमार चौबे के मार्गदर्शन में की गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील रायपुर अंतर्गत हल्का नंबर 44 स्थित खसरा नंबर 8/1 और 8/2 की शासकीय घास भूमि पर अनावेदक चंद्रशेखर यादव द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। शिकायतों और जांच के बाद राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई प्रारंभ की।


राजस्व अमले की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी भूमि का निरीक्षण किया और अवैध निर्माण तथा कब्जे को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।


इस अभियान में तहसीलदार राममूर्ति दीवान, नायब तहसीलदार सौरभ कश्यप, राजस्व निरीक्षक, पटवारी तथा नगर निगम की संयुक्त टीम मौजूद रही। पूरी टीम ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कर सुरक्षित किया।


प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में शासकीय भूमि संरक्षण को लेकर सख्त संदेश गया है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now