नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वाहनों पर पत्थर फेंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वाहनों पर पत्थर फेंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बिल्हा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी जांच से हुआ खुलासा

बिलासपुर 17 मई 2026/ थाना बिल्हा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहनों पर पत्थर फेंककर गंभीर हादसा कारित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु तथा कई लोग घायल हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को ग्राम झाल मेन रोड में चलते वाहनों पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ईंट पत्थर फेंके गए थे, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में एक चालक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई तथा बारातियों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना बिल्हा पुलिस ने जांच शुरू की। लगभग 40 से 50 सीसीटीवी फुटेज की सूक्ष्म जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने संदेहियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि मोटरसाइकिल में पीछे बैठकर उन्होंने वाहनों पर ईंट पत्थर फेंके थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पंकज कुमार ध्रुव
मोहन निषाद
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, ईंट और पत्थर भी जप्त कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now