भाठागांव विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायपुर / थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव इलाके में हुए तात्कालिक विवाद और मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में चाकू, डंडा और बेल्ट का उपयोग किया गया था तथा दोनों पक्षों के एक एक व्यक्ति घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि चाय दुकान के पास बैठे दोनों पक्षों के बीच सामान्य बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।
थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध अलग अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।घटना में शामिल आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं
पार्टी क्रमांक 01 :- सैयद अनीस अली, सोहेल खान, शेख फैजल

पार्टी क्रमांक 02:- शिवम शर्मा, करण सिंह ठाकुर, परमेश्वर वैष्णव
पुरुषोत्तम उर्फ पतालु ध्रुव

पुलिस ने मौके से चाकू, बेल्ट, डंडा तथा मोटरसाइकिल को जप्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन संदीप पटेल के निर्देशन में तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






