हीरापुर में चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जिला रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
आमानाका पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली
रायपुर / थाना आमानाका पुलिस ने गश्त के दौरान तत्परता दिखाते हुए छठ तालाब सामुदायिक भवन के सामने हीरापुर क्षेत्र से एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी खुलेआम चाकू लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा था जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की उपस्थिति में कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फैजल अहमद अंसारी उम्र 22 वर्ष निवासी रोटरी नगर रायपुर के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार स्टील का चाकू बरामद किया गया। चाकू रखने के संबंध में कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उसे हिरासत में ले लिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जोन पश्चिम संदीप पटेल के निर्देशन में तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


