नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुनामही गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुनामही गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- अनिल कुमार चौधरी

मिहिर कृष्णा फाउंडेशन और आस्का ऑफ द नाइंटीज के संयुक्त प्रयास से ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

गंजाम जिले के सुनामही गांव में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ प्राप्त किया। यह शिविर स्वर्गीय डॉ. मिहिर कांत पाणिग्राही और उनकी पत्नी कृष्णा पाणिग्राही की स्मृति में मिहिर कृष्णा फाउंडेशन तथा आस्का ऑफ द नाइंटीज (हरिहर हाई स्कूल 1990–91 बैच) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय डॉ. मिहिर कांत पाणिग्राही की 76वीं जयंती के अवसर पर किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।
शिविर में भुवनेश्वर स्थित PGIMER एवं कैपिटल हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. बिश्वकेश पाणिग्राही तथा जनरल प्रैक्टिशनर डॉ. एन. संतोष कुमार ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान बीएमडी टेस्ट, ब्लड शुगर जांच, न्यूरोपैथी टेस्ट सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की गईं और निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।


इस स्वास्थ्य शिविर से 100 से अधिक मरीज लाभान्वित हुए, जिनमें विशेष रूप से बुजुर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों ने राहत की भावना व्यक्त की और आयोजन के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में गांव के अध्यक्ष अच्युतानंद प्रधान सहित योगिंद्र प्रधान, दयानिधि प्रधान, अनंत प्रधान और अन्य ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही आस्का ऑफ द नाइंटीज के प्रतिनिधियों सुरेंद्र पात्र, निरंजन साहू, संजीव महाराणा, बद्रीनाथ पात्र, भानु प्रताप महाराणा, विनोद मिश्र और मनोज मिश्र की भी सक्रिय भूमिका रही।
आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे ताकि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से पहुंच सकें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now