नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया शिव मंदिर निर्माण कार्य का भूमिपूजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया शिव मंदिर निर्माण कार्य का भूमिपूजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- सौरभ साहू

धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को सरकार दे रही प्राथमिकता

अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के अम्बिकापुर स्थित नमनाकला वार्ड क्रमांक 14 सरना में प्रस्तावित शिव मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत भूमिपूजन के साथ किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री तथा अम्बिकापुर विधायक  राजेश अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत की तथा क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।


इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिव भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल पूजा का केंद्र नहीं बल्कि समाज को जोड़ने, संस्कारों को सहेजने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम भी होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रहें।


मंत्री ने कहा कि नमनाकला क्षेत्र में शिव मंदिर निर्माण से श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक वातावरण मिलेगा और क्षेत्र में आध्यात्मिक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि जनसहयोग से होने वाले ऐसे निर्माण कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।


भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर अम्बिकापुर नगर पालिका निगम की महापौर  मंजूषा भगत सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now