नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरोरा पुलिस ने सुलझाया मोबाइल लूटकांड, दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खरोरा पुलिस ने सुलझाया मोबाइल लूटकांड, दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादि पांडेय
लूटा गया मोबाइल, एटीएम कार्ड, बाइक और अवैध चाकू बरामद
रायपुर ग्रामीण, छत्तीसगढ़। थाना खरोरा पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 235/26 के तहत धारा 309(4), 309(6) एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र उर्फ छोटू मंडावी (27 वर्ष) एवं रवि मंडावी (28 वर्ष), निवासी निलजा डेरापारा, थाना खरोरा, जिला रायपुर के रूप में हुई है।
मामले में प्रार्थी ने 15 मई 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 मई की रात करीब 9:30 बजे वह अपने साथी शुभम ध्रुवंशी के साथ मोटरसाइकिल से सारागांव से पवनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम सारागांव निलजा मोड़ स्थित बॉस टाल के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोककर मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नगदी लूट ली तथा मौके से फरार हो गए।
लूटे गए सामान में वीवो वाय 18 आई मोबाइल, जिसमें जियो और एयरटेल सिम लगा हुआ था, एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड और 1200 रुपये नगद शामिल थे। वहीं शुभम ध्रुवंशी के पास से वीवो वाय 31 प्रो मोबाइल भी लूट लिया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी विधानसभा रायपुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र उर्फ छोटू मंडावी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टीवीएस रेडियॉन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 MK 9221 और एक अवैध चाकू बरामद किया। वहीं आरोपी रवि मंडावी से लूटा गया वीवो मोबाइल, सिम कार्ड और एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड जप्त किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी तथा न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की आवाज

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now