नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “नवोदय – नई सुबह की ओर” अभियान शुरू, बाल अपराध रोकने रायपुर पुलिस की नई पहल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“नवोदय – नई सुबह की ओर” अभियान शुरू, बाल अपराध रोकने रायपुर पुलिस की नई पहल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादि पांडेय

विधि से संघर्षरत बच्चों के पुनर्वास और मुख्यधारा से जोड़ने चलाया जाएगा विशेष कार्यक्रम

रायपुर, छत्तीसगढ़। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बाल अपराध की रोकथाम और विधि से संघर्षरत बालकों के पुनर्वास के उद्देश्य से “नवोदय – नई सुबह की ओर” कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। यह पहल Council for Social Justice (CSJ) एवं UNICEF के सहयोग से संचालित की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे बच्चों को अपराध की दुनिया से दूर कर उन्हें सकारात्मक वातावरण और मुख्यधारा से जोड़ना है।


रायपुर पुलिस के अनुसार इस कार्यक्रम के तहत उन बच्चों की पहचान की जाएगी, जो पिछले वर्षों में किसी न किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए गए हैं अथवा विधि से संघर्षरत बालक की श्रेणी में आते हैं। बच्चों के मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक परिवेश में सुधार लाकर उन्हें दोबारा अपराध की ओर जाने से रोकने का प्रयास किया जाएगा।


कार्यक्रम के प्रथम चरण में “डाइवर्जन प्रोग्राम” लागू किया गया है। इसके तहत बच्चों की पारिवारिक स्थिति, सामाजिक परिस्थितियों, रहन-सहन और मानसिक अवस्था का अध्ययन कर उन्हें आवश्यक सहयोग, परामर्श और संरक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। बाल कल्याण अधिकारियों और किशोर न्याय बोर्ड के माध्यम से बच्चों को विधिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।


रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने इस अभियान में जिला प्रशासन सहित शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड और अन्य सहयोगी संस्थाओं समेत कुल 8 विभागों को जोड़ा है। इन विभागों के समन्वय से बच्चों और उनके परिवारों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और कल्याणकारी सेवाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
कार्यक्रम में UNICEF और Council for Social Justice के वॉलिंटियर्स भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वे बच्चों और उनके परिवारों को आवश्यक मार्गदर्शन देंगे तथा उन्हें शासकीय योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेंगे। आगामी चरणों में मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा, जो बार-बार छोटे अपराधों में संलिप्त पाए जाने वाले बच्चों की नियमित काउंसलिंग करेंगे।
रायपुर पुलिस ने बताया कि अभियान के प्रारंभिक चरण में तेलीबांधा, गंज, खमतराई, टिकरापारा और डीडी नगर थाना क्षेत्रों का चयन किया गया है। इन क्षेत्रों में रहने वाले और आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए गए बालकों के पुनर्वास और सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।


कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ. अर्चना झा, सहायक पुलिस आयुक्त रुचि वर्मा, नंदिनी ठाकुर, यूनिसेफ की स्टेट कॉर्डिनेटर चेतना देसाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, बाल कल्याण अधिकारी और वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि बच्चों को सकारात्मक वातावरण दें, उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित और बेहतर बनाया जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की आवाज

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now