नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंधी-तूफान के बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, बिजली और यातायात व्यवस्था बहाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आंधी-तूफान के बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, बिजली और यातायात व्यवस्था बहाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादि पांडेय

राजधानी में गिरे पेड़ हटाए गए, देर रात तक चला राहत कार्य

रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में आए तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर की बिगड़ी व्यवस्था को जल्द सामान्य कर दिया। तूफान के चलते शहर के कई हिस्सों में पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को आवागमन एवं विद्युत समस्या का सामना करना पड़ा।
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में राहत एवं बहाली कार्य का जिम्मा संभाला।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटवाया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा सका। वहीं विद्युत विभाग की टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर टूटे बिजली तारों को जोड़ने और बाधित विद्युत आपूर्ति को बहाल करने का कार्य भी किया गया।
प्रशासन की मुस्तैदी के चलते देर रात तक राजधानी के सभी प्रमुख मार्गों को साफ कर यातायात बहाल कर दिया गया। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी सामान्य कर दी गई है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभागों को देने की अपील की है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की आवाज

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now