नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पत्रकार हितों की मजबूती के लिए CJU की नई कार्यकारिणी गठित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पत्रकार हितों की मजबूती के लिए CJU की नई कार्यकारिणी गठित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की बैठक में संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर हुआ मंथन

कोरबा। स्थानीय पंचवटी विश्राम गृह में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन (CJU) की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) नई दिल्ली से संबद्ध इस संगठन की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत ने की।
बैठक के दौरान पत्रकार हित, संगठन विस्तार और जिला स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और आपसी एकजुटता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को ब्लॉक स्तर तक सक्रिय किया जाएगा।


बैठक में जिला इकाई के सुचारू संचालन के लिए नई कार्यकारिणी का औपचारिक गठन किया गया। संरक्षक मंडल में राजेन्द्र कुमार पालीवाल, विजय खेत्रपाल, रवि पी. सिंह, डॉ. निर्मला शर्मा एवं रमेश राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष लखन गोस्वामी, महिला जिला उपाध्यक्ष भगवती भंडारी (मिली), महासचिव कुश शर्मा, सचिव संतोष सारथी, सह-सचिव आशा ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा नियुक्त किए गए।
इसके अलावा मीडिया प्रभारी अजय अग्रवाल तथा संयोजक के रूप में कमलेश तिवारी, भोला केंवट, गणेशराम सूर्यवंशी, दीपा नायर, रजनी चौहान, प्रतिमा सरकार, नरेंद्र राठौर और विवेक साहू को संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गईं।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और संगठन की नीतियों के प्रति समर्थन जताया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता की आवाज

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now