नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री का औचक दौरा, कोसला धाम में की पूजा-अर्चना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री का औचक दौरा, कोसला धाम में की पूजा-अर्चना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर मुख्यमंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, गांव में दिखा उत्साह

जांजगीर-चांपा। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को अचानक पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसला पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर गांव में उतरते ही प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई, वहीं ग्रामीणों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री के अचानक आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आत्मीय स्वागत किया।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसिद्ध कोसला धाम स्थित माता कौशल्या मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंदिर सेवा समिति एवं ग्रामीणों ने पारंपरिक लोकनृत्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया। इस दौरान वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी भी उनके साथ उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का अवलोकन कर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और परंपराएं प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं तथा राज्य सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मंदिर सेवा समिति की ओर से मुख्यमंत्री को माता कौशल्या मंदिर का आकर्षक छायाचित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया। साथ ही समिति के सदस्यों ने केंद्र सरकार की प्रसाद योजना में कोसला धाम को शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।


दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गांव की चौपाल में पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सुशासन तिहार, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री की सादगी और सहज व्यवहार ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल सहित प्रशासनिक अधिकारी, श्रद्धालु, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता की आवाज

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now