नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि

मौदहापारा पुलिस की कार्रवाई में 90 नशीली टेबलेट और नगदी रकम जप्त

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन के मार्गदर्शन में थाना मौदहापारा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और नगदी रकम जप्त की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि समवेत शिखर कॉम्प्लेक्स के पास एक युवक नशीली टेबलेट बिक्री के लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना मौदहापारा पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम योगेश बेहरा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से नाईट्रोजेपम टेबलेट आईपी “नाईट्रोसन-10” की 9 स्ट्रिप, कुल 90 नग नशीली टेबलेट बरामद की गई, जिसका वजन लगभग 50.4 ग्राम और कीमत करीब 720 रुपये बताई गई। पुलिस ने बिक्री की रकम 4 हजार 300 रुपये भी जप्त की।
विवेचना के दौरान मामले में विकास उर्फ विक्की साहू की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 86/2026 के तहत धारा 22(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में योगेश बेहरा निवासी मौदहापारा रायपुर तथा विकास उर्फ विक्की साहू निवासी कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से नशीली टेबलेट, नगदी रकम सहित अन्य दस्तावेज और सामग्री भी जप्त की है।
रायपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे और मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 अथवा नजदीकी पुलिस थाना में साझा करें, ताकि अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now