महुआ पेड़ की छांव में लगा जनसमस्या निवारण शिविर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरिया, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
12 गांवों के ग्रामीण पहुंचे शिविर में, 500 आवेदन प्राप्त, 38 मामलों का मौके पर निराकरण
सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पोड़ी में महुआ पेड़ की छांव तले आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और समाधान का केंद्र बना। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में 12 गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित लगभग 500 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 38 मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने बताया कि कई बार ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती, इसलिए सभी विभागों के स्टॉल एक ही स्थान पर लगाए गए ताकि लोगों को योजनाओं की जानकारी और लाभ आसानी से मिल सके।

शिविर में ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कलेक्टर ने वृक्ष पर एक लोटा पानी अर्पित कर ग्रामीणों से पानी की हर बूंद बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण बेहद आवश्यक है और इसमें जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज निर्माण में योगदान देने की अपील की।
शिविर में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच और समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास की चाबी, मत्स्य जाल, आइस बॉक्स तथा दिव्यांग और बुजुर्गों को छड़ी सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया।
जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से ‘आवा पानी झोंकी’ अभियान के तहत सोख्ता गड्ढों का निर्माण कर भूजल स्तर बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






