नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बस्तर में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक, जुटेंगे चार राज्यों के मुख्यमंत्री – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बस्तर में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक, जुटेंगे चार राज्यों के मुख्यमंत्री

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को जुटेंगे चार राज्यों के मुख्यमंत्री

बस्तर में 19 मई को आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।


बैठक के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से परिषद में उठाए जाने वाले विभिन्न विषयों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी और निर्देश दिए कि आयोजन की सभी व्यवस्थाएं गंभीरता एवं समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मध्य क्षेत्रीय परिषद के राज्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह परिषद आपसी सहयोग और समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां सदस्य राज्यों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है। क्षेत्रीय परिषदें राज्यों तथा केंद्र और राज्यों के बीच संवाद, सहयोग और विकासात्मक समन्वय को मजबूत करने का प्रभावी मंच बन चुकी हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि “मजबूत राज्य ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं” और इसी भावना के साथ क्षेत्रीय परिषदें प्रशासनिक समन्वय, विकास और राष्ट्रीय एकता को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में इन परिषदों ने राज्यों के बीच स्वस्थ सहयोग और विकासोन्मुखी सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री ने बस्तर में इस राष्ट्रीय स्तर की बैठक के आयोजन को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति स्थापना के बाद इस स्तर की बैठक का आयोजन यह दर्शाता है कि राज्य सरकार बस्तर के विकास और नई संभावनाओं को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन के प्रयासों से बस्तर अब विकास की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now