तेरापंथ सभा बलांगीर की नई कार्यकारिणी घोषित, सुनील अग्रवाल बने अध्यक्ष
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर / ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- पवन अग्रवाल
सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा
बलांगीर ACGN:- श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा बलांगीर के वर्ष 2026-28 कार्यकाल के लिए चुनाव एवं मनोनयन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभा की मजबूती, संगठन विस्तार और समाजहित को ध्यान में रखते हुए सभी पदों पर पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर सुनील अग्रवाल को चुना गया है। वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी संजय कुमार जैन को सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र जैन एवं दिनेश कुमार जैन, सहसचिव पद पर अमित कुमार जैन एवं किशोर कुमार जैन, कोषाध्यक्ष पद पर सुबोध कुमार बैद तथा संगठन मंत्री पद पर दीपक कुमार जैन को मनोनीत किया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद समाज के सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में तेरापंथ सभा सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी तथा समाज में एकता और सेवा भावना को और अधिक मजबूत बनाएगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे जैन धर्म के सिद्धांतों, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के साथ संगठन की निरंतर प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर समाज में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






