मौदहापारा पुलिस की सख्त कार्रवाई, सट्टा कारोबारी सहित आदतन बदमाश पर कसा शिकंजा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर / छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:-
अवैध सट्टा संचालन पर पुलिस का छापा, शांति भंग की आशंका पर बदमाश को भेजा गया जेल
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मौदहापारा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में एक सट्टा कारोबारी और एक आदतन बदमाश के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शारदा चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखने का काम कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी महबूब खान पिता हुसैन खान उम्र 60 वर्ष निवासी रामनगर कर्मा चौक मौदहापारा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी की पर्चियां और 770 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 87/26 धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इसी तरह क्षेत्र के अभ्यस्त बदमाश अयान कुरेशी पिता शरीफ कुरैशी उम्र 18 वर्ष 05 माह निवासी गफ्फूर मस्जिद के पास मौदहापारा के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में चाकूबाजी जैसे गंभीर मामलों में शामिल रह चुका है। एक वायरल वीडियो के संबंध में पूछताछ के दौरान आरोपी उत्तेजित होकर आक्रामक व्यवहार करने लगा, जिससे शांति भंग होने की आशंका उत्पन्न हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट कोतवाली न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी किया गया।
मौदहापारा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों और आदतन अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






