नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फाफाडीह में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, 15 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

फाफाडीह में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, 15 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- अनादि पांडेय

सेंट्रल जोन रात्रि गश्त टीम और गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नगदी, मोबाइल और वाहन जब्त

रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल अंतर्गत थाना गंज पुलिस एवं सेंट्रल जोन रात्रि गश्त टीम ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फाफाडीह क्षेत्र में संचालित जुए के फड़ पर दबिश देकर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नगदी, ताश पत्ती, मोबाइल फोन और जुआ खेलने में उपयोग किए जा रहे वाहनों को जब्त किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह इलाके में स्थित एक मैदान में कुछ लोग रुपए का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना गंज पुलिस ने आसपास की टीमों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान सभी आरोपी जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 54 हजार 500 रुपये नगद, 52 नग ताश पत्ती, मोबाइल फोन एवं वाहन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में सतपाल सिंह, गजेन्द्र कुमार साहू, ओमप्रकाश चन्द्रा, परमानंद कुर्रे, नरेन्द्र सागर, दीपक पात्रे, विक्की रोचवानी, संजय कुकरेजा, अभिषेक माणिकपुरी, ओंकार साहू, बब्बू उर्फ पवन कस्तूरिया, कमल रन्झेला, सौरभ जैन, मुकेश नारायणी और मोहित धीवानी शामिल हैं। सभी आरोपी रायपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।
गंज पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है तथा पूछताछ के आधार पर अग्रिम प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी जारी है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now