नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओड़िशा में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें : मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ओड़िशा में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें : मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- ओड़िशा ब्यूरो स्वामी बिजया नंद जी महाराज

सरकार ने कहा सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित, जरूरत पड़ने पर सभी को मिलेगा ईंधन

भुवनेश्वर ACGN:- ओड़िशा सरकार ने मंगलवार को साफ किया कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है तथा सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। सरकार ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक घबराहट से बचने की अपील की है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा  ने कहा कि राज्य और देशभर में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और तत्काल किसी ईंधन संकट जैसी स्थिति नहीं है।
मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य में कहीं भी पेट्रोल पंप बंद नहीं हुए हैं और सभी स्थानों पर सामान्य रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिसे जितनी आवश्यकता होगी, उसे ईंधन मिलेगा। सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और आम जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने बताया कि खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग की ओर से किसी भी पेट्रोल पंप को बंद करने या आपूर्ति रोकने का कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि मध्य पूर्व में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए ईंधन की खपत को नियंत्रित करना जरूरी है, क्योंकि भविष्य में इसका असर वैश्विक बाजार और ईंधन की कीमतों पर पड़ सकता है।
मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील को गलत तरीके से नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को ईंधन का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए ताकि भविष्य में संभावित समस्याओं से बचा जा सके। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।
सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि संभावित मूल्य वृद्धि का असर गरीब वर्ग पर कम पड़े, इसके लिए सरकार अतिरिक्त आर्थिक भार वहन कर रही है। साथ ही लोगों से जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार अपनाने और कुछ समय तक अनावश्यक रूप से सोने की खरीदारी से बचने की सलाह भी दी गई है, ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now