गृह निर्माण मंडल के नए लोगो डिज़ाइन पर मिलेगा ढाई लाख का इनाम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
“छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” के लिए आमंत्रित की गई लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शहरी और अधोसंरचना विकास को नई दिशा देने की पहल करते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया है। इसी के साथ मंडल के नए स्वरूप के अनुरूप नया लोगो तैयार करने के लिए राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसमें चयनित लोगो डिज़ाइन को 2 लाख 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आधुनिक, सुव्यवस्थित और समावेशी शहरी विकास को प्राथमिकता दे रही है। इसी सोच के तहत विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत कर गृह निर्माण मंडल को विस्तारित जिम्मेदारी दी गई है, जिससे अब यह संस्था केवल आवास निर्माण तक सीमित न रहकर अधोसंरचना विकास के बड़े कार्य भी कर सकेगी।
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि नए स्वरूप में विकसित यह संस्था प्रदेशवासियों को बेहतर आवासीय सुविधाओं के साथ आधुनिक अधोसंरचना का लाभ उपलब्ध कराएगी। वहीं मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने बताया कि विधानसभा में 17 मार्च 2026 को प्रस्तुत विधेयक को 21 अप्रैल को राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद 24 अप्रैल 2026 को राजपत्र में प्रकाशित किया गया।
मंडल के आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने समय-सीमा बैठक में सभी संभागीय और प्रक्षेत्र कार्यालयों में रीब्रांडिंग कार्य के निर्देश दिए हैं। साथ ही नए लोगो डिज़ाइन के लिए आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की गई है।
इस प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति, कलाकार, संस्था, छात्र, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तथा अप्रवासी भारतीय भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागियों को नए नाम और उसकी अवधारणा के अनुरूप लोगो तैयार कर कॉन्सेप्ट नोट सहित ई-मेल ceocghb@yahoo.com पर भेजना होगा। प्रविष्टि के साथ नाम, पता और आधार कार्ड नंबर देना अनिवार्य रहेगा।
लोगो की सॉफ्ट कॉपी CDR, PDF, PNG और JPEG फॉर्मेट में स्वीकार की जाएगी। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। चयनित विजेता को 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






