नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने नए कलेक्टर का किया स्वागत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने नए कलेक्टर का किया स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- सौरभ साहू

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष निलेश साहू ने सौंपा आवेदन पत्र

सूरजपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सूरजपुर जिलाध्यक्ष डॉ निलेश कुमार साहू ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान संगठन की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सूरजपुर जिले का प्रभार संभालने पर शुभकामनाएं दी गईं।


मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने जेडीएस कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कलेक्टर को आवेदन पत्र भी सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ निलेश कुमार साहू ने बताया कि जेडीएस कर्मचारियों को वर्तमान में मात्र 3 हजार से 5 हजार रुपये तक वेतन मिल रहा है, जो वर्तमान समय में बेहद कम है।

उन्होंने कहा कि कम वेतन में कर्मचारी लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक वेतन वृद्धि की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।


उन्होंने मांग की कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जेडीएस कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए और जल्द उचित निर्णय लिया जाए।


कलेक्टर रेना जमील ने कर्मचारियों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जल्द चर्चा कर आवश्यक पहल की जाएगी।
इस अवसर पर राकेश सिंह, राजकुमार सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now