नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टिटिलागढ़ व्यापारी संघ चुनाव में फिर लहराया एकता का परचम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

टिटिलागढ़ व्यापारी संघ चुनाव में फिर लहराया एकता का परचम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- पवन अग्रवाल

शंभू गोयल लगातार तीसरी बार बने अध्यक्ष, पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

टिटिलागढ़ ACGN:- टिटिलागढ़ व्यापारी संघ के चुनाव में इस बार भी व्यापारियों की एकजुटता और आपसी विश्वास की शानदार मिसाल देखने को मिली। व्यापारी संघ के अध्यक्ष पद पर शंभू प्रसाद गोयल को लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुना गया। उनके दोबारा अध्यक्ष बनने पर व्यापारियों में खुशी का माहौल है और इसे संघ की मजबूती तथा आपसी सामंजस्य का प्रतीक माना जा रहा है।
चुनाव में अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। सचिव पद पर गोपाल कृष्ण जैन, सह सचिव पद पर अमन गोयल, उपाध्यक्ष पद पर संजय सोनी तथा कोषाध्यक्ष पद पर गंगाधर शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके साथ ही 21 कार्यकारिणी सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।
व्यापारी संघ के सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन यह दर्शाता है कि व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग और विश्वास मजबूत बना हुआ है। व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पहले से अधिक सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाएगी।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को व्यापारियों, समाज के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now