नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दहशत फैलाने वाले दो सगे भाई चाकू समेत गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दहशत फैलाने वाले दो सगे भाई चाकू समेत गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

मारपीट, गाली-गलौज और चाकू लहराकर लोगों में डर फैलाने वाले आरोपियों पर टिकरापारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रायपुर, ACGN:- राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत फैलाने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद को लेकर आरोपियों ने हाथ-मुक्का से मारपीट करने के साथ ईंट-पत्थर फेंके और धारदार चाकू लहराकर इलाके में भय का माहौल बना दिया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 10 मई 2026 की शाम लगभग 6:15 बजे न्यू सुभाष नगर टिकरापारा की है। प्रार्थिया पार्वती निखारें ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर के सामने राजा सेन, भूषण सेन और अन्य लोग विवाद कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने प्रार्थिया को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी और यह कहते हुए जान से मारने की धमकी दी कि “तुम लोग हमारे खिलाफ थाना में रिपोर्ट करते हो।” इसके बाद आरोपियों ने हाथ-मुक्का से मारपीट की, ईंट-पत्थर फेंके और हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों के बीच दहशत फैलाने लगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के निर्देशन में थाना टिकरापारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
लगातार पतासाजी और संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बाद पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में तुषार सेन उर्फ राजा पिता स्वर्गीय हरीश सेन उम्र 24 वर्ष तथा भूषण सेन पिता स्वर्गीय हरीश सेन उम्र 20 वर्ष निवासी न्यू सुभाष नगर काली मंदिर के पास टिकरापारा शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 406/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी तुषार सेन उर्फ राजा के खिलाफ थाना कोतवाली और टिकरापारा में पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे गुण्डा बदमाश सूची में शामिल करने के लिए वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन भी भेजा गया है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now