नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में उमड़ा श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का जनसैलाब – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में उमड़ा श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का जनसैलाब

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- सौरभ साहू

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल बोले — सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और आत्मगौरव का उत्सव है
देवगढ़, ACGN:- सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवटिकरा स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ श्रद्धा, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव का भव्य संगम बन गया। हजारों श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


अपने संबोधन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के 1000 वर्ष और वर्ष 1951 में मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होना भारत की सांस्कृतिक शक्ति और पुनर्जागरण की अमर गाथा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अनेक चुनौतियों के बावजूद भारतीय संस्कृति ने अपनी पहचान और अस्तित्व को सदैव अक्षुण्ण बनाए रखा है।

कार्यक्रम के दौरान गुजरात में आयोजित मुख्य समारोह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण का सामूहिक अवलोकन किया गया। प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और राष्ट्रभावना का अनूठा वातावरण देखने को मिला।
विशिष्ट अतिथि एवं लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की गौरवशाली सभ्यता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी प्राचीन परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव और हर्ष का अवसर बताते हुए कहा कि यह पर्व लोगों में आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक एकता की भावना को मजबूत करता है।


कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि हमारी प्राचीन सभ्यताएं, परंपराएं और संस्कृति हमारी सबसे बड़ी पहचान हैं। उन्होंने कहा कि सोमनाथ पर्व हजारों वर्षों पुरानी आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।


कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण छत्तीसगढ़ की बौद्धिक और सांस्कृतिक धरोहर स्वरूप प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण में योगदान देने वाले संरक्षकों और सर्वेयरों का सम्मान रहा।

इस अवसर पर पांडुलिपि संरक्षण एवं सर्वे कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रश्मि मिश्रा, शैलेष मिश्रा, दिवाकर शर्मा, रासबिहारी मिश्र, महेश्वर शाह और साहू शाह को सम्मानित किया गया। वहीं सर्वेयर के रूप में कार्य कर रहे श्रीश मिश्र, अनूप किण्डो, गौरव पाठक, दामोदर सिंह और अजीत सिंह कंवर को भी सम्मान प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राधा रवि, जनपद अध्यक्ष शशिकला सिंह, कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा, संयुक्त कलेक्टर शारदा अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, एसडीएम रामराज सिंह, जनपद सीईओ वेदप्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को नई ऊर्जा दी बल्कि लोगों में अपनी सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं के प्रति गर्व और जागरूकता का संदेश भी दिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now