नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनपद सदस्य प्रतिनिधि की पहल लाई रंग, सत्यनगर में ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनपद सदस्य प्रतिनिधि की पहल लाई रंग, सत्यनगर में ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- सौरभ साहू

मनरेगा कार्यों को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने लिया त्वरित संज्ञान, रोजगार प्रक्रिया हुई शुरू

भैयाथान, ACGN:- सूरजपुर जिले के विकासखंड भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत सत्यनगर में मनरेगा कार्यों को लेकर ग्रामीणों द्वारा रोजगार और कार्यों में पारदर्शिता संबंधी समस्याएं जिला प्रशासन के सामने रखी गई थीं। ग्रामीणों ने रोजगार उपलब्ध कराने और कार्यों को पारदर्शी तरीके से संचालित करने की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


इसी दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रतिनिधि एवं समाजसेवी अभय प्रताप सिंह को भी फोन के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी दी। पारिवारिक कार्यक्रम के सिलसिले में बिलासपुर में मौजूद होने के बावजूद उन्होंने तत्काल अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के शीघ्र समाधान का आग्रह किया।
इसके बाद गांव पहुंचकर अभय प्रताप सिंह ने ग्रामीणों और संबंधित अधिकारियों से चर्चा की तथा रोजगार से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जनपद सदस्य, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, पंचगण और ग्रामीणों की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंचनामा तैयार कर पात्र ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।


जिला प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों की पहल के बाद ग्रामीणों में संतोष का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता और जनप्रतिनिधियों के सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और ग्राम पंचायत सत्यनगर में मनरेगा कार्यों को लेकर प्राप्त समस्याओं का प्रशासन के सहयोग से त्वरित निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद ग्रामीण को रोजगार मिले तथा विकास कार्य पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ संचालित हों। शासन-प्रशासन और ग्रामीणों के आपसी सहयोग से क्षेत्र लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होता रहेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now