नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूरजपुर जिले की 11वीं कलेक्टर बनीं रेना जमील – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सूरजपुर जिले की 11वीं कलेक्टर बनीं रेना जमील

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- सौरभ साहू

पदभार ग्रहण करते ही जनहित, सुशासन और ग्रामीण विकास को बताया प्राथमिकता

सूरजपुर, ACGN:- सूरजपुर जिले के प्रशासनिक इतिहास में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब श्रीमती रेना जमील ने जिले की 11वीं कलेक्टर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर प्रशासनिक कमान संभाली। उनके पदभार ग्रहण करते ही जिला प्रशासन में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
पदभार ग्रहण करने के बाद अपने प्रथम संबोधन में कलेक्टर रेना जमील ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन की मंशा के अनुरूप जनहित में पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
कलेक्टर रेना जमील ने कहा कि सुशासन तिहार-2026 का सफल संचालन और आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से पूरा कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके साथ ही केंद्र और राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं को मजबूत करने तथा जिलेवासियों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी।


उन्होंने कहा कि वे जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार दौरा कर वहां की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगी और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में काम करेंगी। उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान भी किया।
कलेक्टर रेना जमील के पदभार ग्रहण करने के बाद जिलेवासियों में प्रशासन से बेहतर समन्वय और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जगी है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now