नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा की मासिक बैठक में दिखा संगठन का दम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भाजपा की मासिक बैठक में दिखा संगठन का दम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

आगामी अभियानों को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर हुआ मंथन

कोरबा, ACGN:- भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की मासिक जिला संगठन बैठक सोमवार को टीपी नगर स्थित पंडित दीनदयाल कुंज भाजपा कार्यालय में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की बदौलत बनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दायित्व निभाए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान करते हुए संगठन को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया।
जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि संगठन लगातार बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में जुटा हुआ है। उन्होंने मंडल और मोर्चा पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का आग्रह किया।
जिला प्रभारी अनिल केसरवानी ने संगठनात्मक अनुशासन और नियमित संपर्क अभियान पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की मजबूती उसकी मजबूत कार्यकर्ता संरचना में है। वहीं जिला सह प्रभारी ब्रजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि संगठन की सफलता निरंतर संवाद और सक्रियता से आती है तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है।
बैठक में प्रदेश सदस्य अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आगामी अभियानों को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं और संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now