आदिवासी विकास परिषद की वेबसाइट लॉन्च, गांव-गांव तक पहुंचेगी समाज की आवाज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
अंबिकापुर में समाज प्रमुखों की मौजूदगी में हुई डिजिटल पहल की शुरुआत, सामाजिक जागरूकता और संगठन विस्तार पर जोर
कोरबा, ACGN:- छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद जिला शाखा अंबिकापुर के तत्वावधान में दिनांक 10 मई 2026 को राज मोहनी माता भवन अंबिकापुर में परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.cgavp.com का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष के.आर. शाह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए समाज प्रमुखों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से अब आदिवासी समाज की समस्याओं, मांगों और सामाजिक गतिविधियों को एक मजबूत डिजिटल मंच मिलेगा। परिषद लंबे समय से आदिवासी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और यह वेबसाइट उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिला मीडिया प्रभारी मोहन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद गांव, जनपद, जिला और प्रदेश स्तर की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगी। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में “जनमित्र” बनाकर सामाजिक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि समाज के लोगों को योजनाओं, शिक्षा और अधिकारों की जानकारी सरल तरीके से मिल सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला शाखा कोरबा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान जिला महामंत्री सरोज कुमार नेताम, दिल सिंह ओटकी, प्रवीण कुमार भगत, जनता कुमार पैकरा, सीताराम उरांव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

वेबसाइट लॉन्च होने पर जिला उपाध्यक्ष वेदमूरत कंवर, महिला प्रभाग की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री कंवर तथा दीपक कुमार कंवर ने परिषद को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वेबसाइट समाज को नई दिशा देने और आदिवासी हितों को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बनेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






