एम्स रायपुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14.50 लाख की ठगी करने वाला आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, जेल दाखिल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अरविंद तिवारी
साइबर सेल की मदद से फरार आरोपी पकड़ा गया, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल
दुर्ग। रायपुर एम्स में स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को थाना वैशाली नगर पुलिस ने लखनऊ (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रार्थी मुकेश कोसरे, निवासी वृंदा नगर कैम्प-1 भिलाई द्वारा 13 जनवरी को थाना वैशाली नगर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
प्रार्थी के अनुसार उसका कॉलेज मित्र अभिषेक जायसवाल स्वयं को बड़े अधिकारियों एवं प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़ा हुआ बताकर रायपुर एम्स में स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दे रहा था। आरोपी द्वारा नौकरी लगवाने के एवज में राशि की मांग की गई तथा ज्वाइनिंग लेटर देने का आश्वासन दिया गया।
झांसे में आकर प्रार्थी ने सितंबर 2021 से 16 अक्टूबर 2022 के बीच अपने एसबीआई खाते से अलग-अलग किश्तों में कुल ₹14,50,000 आरोपी को दे दिए। इसके बाद आरोपी लगातार ज्वाइनिंग लेटर देने और राशि लौटाने के नाम पर टालमटोल करता रहा और बाद में फरार हो गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
जांच के दौरान साइबर सेल भिलाई की सहायता से आरोपी के मोबाइल नंबर एवं बैंक खातों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। लोकेशन ट्रेस करने पर आरोपी के लखनऊ में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर तत्काल लखनऊ रवाना की गई, जहां घेराबंदी कर आरोपी अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
अभिषेक जायसवाल, उम्र 31 वर्ष, निवासी सेक्टर-6, सड़क-12, मकान नंबर 05, बीएसपी स्कूल के पास, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)
जप्त सामग्री:
प्रकरण से संबंधित दस्तावेज एवं तकनीकी साक्ष्य
दुर्ग पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को बिना सत्यापन के राशि न दें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या धोखाधड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






