मातृत्व दिवस पर पुलिस की बड़ी सफलता नाबालिग बच्ची का अहमदाबाद से सकुशल रेस्क्यू
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर , छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
गुमशुदा मासूम बच्ची को गुजरात से खोजकर परिजनों को सौंपा गया
जिला रायपुर ACGN:- मातृत्व दिवस के अवसर पर रायपुर पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा नाबालिग बच्ची को अहमदाबाद गुजरात से सकुशल रेस्क्यू कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
गौलीपारा तेलीबांधा निवासी 10 वर्ष 08 माह की नाबालिग बच्ची दिनांक 05.05.26 एवं 06.05.26 की दरमियानी रात घर से गुम हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 205/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बच्ची की सकुशल बरामदगी हेतु विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा शहर के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की जांच, आसपास के लोगों से पूछताछ एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से लगातार प्रयास किए गए, लेकिन प्रारंभिक रूप से कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।
इसके बाद पुलिस टीम ने व्यापक स्तर पर सूचना प्रसारित करते हुए विभिन्न राज्यों की पुलिस और संपर्क सूत्रों को सक्रिय किया। इसी क्रम में दिनांक 08.06.26 को सूचना प्रसारित की गई, जिसके कुछ समय बाद ही थाना शाहीबाग अहमदाबाद गुजरात पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि बच्ची उनके संरक्षण में है।
सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस की विशेष टीम तत्काल अहमदाबाद रवाना हुई और लगभग 2400 किलोमीटर की दूरी तय कर बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। आज दिनांक 10.05.26 को मातृत्व दिवस के अवसर पर मासूम बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्ची अपने परिजनों से मिलते ही सभी भावुक हो उठे।
पुलिस द्वारा बच्ची एवं परिजनों से सूक्ष्मता से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






